नालागढ़:जगत सिंह(TSN)-नालागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह ने पहाड़ी हल्का में नुक्कड़ सभाओं के तहत अपना चुनाव प्रचार किया और लोगों से वोट की अपील की. लोगों को संबोधित करते हुए बावा हरदीप सिंह ने कहा कि नालागढ़ से पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रत्याशी कृष्ण लाल ठाकुर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता में अपना विश्वास खो चुके हैं और क्षेत्र की जनता कृष्ण लाल ठाकुर द्वारा लिए गए एक गलत फैसले के चलते खासी परेशान हो रही है.
कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह ने कहा कि अगर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा के प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजती है तो वह भी विपक्ष में ही बैठेंगे और जनता के काम करवाने में नाकाम ही साबित होंगे।उन्होंने कहा कि अगर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता उनमें विश्वास जताती है तो वह विधायक ही नहीं बल्कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की पूरी जनता सत्ता में बैठेगी और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए कार्यों को उनकी ओर से तीव्र गति से करवाया जाएगा. जैसा कि कई स्कूल कॉलेज,अस्पताल एवं अन्य क्षेत्र के विकास कार्य रुके पड़े हैं,उन्हें प्राथमिकता के तौर पर करवाने की कोशिश की जाएगी।
