संजीव महाजन,नूरपुर : विश्व के इकलौते बृजराज स्वामी मंदिर जिसमें श्रीकृष्ण के साथ मीरा विराजमान हैं। इस मंदिर में बुधवार को मशहूर भजन गायक बनवारी लाल ने अपनी संकीर्तन मंडली के साथ भजन-कीर्तन किया। इस कार्यक्रम में समस्त नूरपुरवासी शमिल हुए।
बृजराज स्वामी मंदिर सेवादार सुनील पीन्टू ने कहा कि बृजराज स्वामी मंदिर में पंजाब अमृतसर से पूजनीय भजन गायक बनवारी लाल अपनी समस्त संकीर्तन मंडली के साथ यहां आए हैं। उन्होंने बृजराज स्वामी मंदिर में बहुत ही बेहतरीन भजन गाए। उनके भजन सुनने समस्त नूरपुरवासी यहां पहुंचे हुए हैं। नूरपुर वासियों ने बृजराज स्वामी मंदिर में प्रभु श्रीकृष्ण से आशिर्वाद लिया और भजन सुन कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझा।
बृजराज स्वामी मंदिर कमेटी ने गायक बनवारी लाल का बृजराज मंदिर में भजन करने आने पर स्वागत और बहुत-बहुत धन्यवाद किया ।
