संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। नशे की खेप लगातार हिमाचल पहुंच रही है और यहां के युवाओं को नशे की चपेट में ले रही हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से इन नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाए गए हैं। वहीं नूरपुर पुलिस लगातार इन नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है और आए दिन नशे की खेप पकड़ने में पुलिस कामयाब हो रही हैं। अपनी इसी मुहिम के तहत नूरपुर पुलिस ने इंदौरा विधानसभा के सीरत( इन्दौरा) से व्यक्ति के घर की तलाशी लेने पर 7.12 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अशोक रत्न ने बताया की सीरत में राजन उर्फ प्रिंस, पुत्र जोगिंद्र सिंह, निवासी गांव सीरत, डाकघर मोहटली, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रिहायशी मकान से 7.12 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ हैं। मामले में अभियोग अधीन धारा 21-61-85 मादक द्रव्य एवं मन प्रभावी अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वाले को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
