संजीव महाजन,नूरपुर: कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से यह ज़ाहिर हो चुका है कि हिमाचल से चला हुआ विजय रथ अब रुकने वाला नहीं हैं। कर्नाटक की जनता ने सरकार बना कर कांग्रेस को तोहफ़ा दिया हैं। भारतीय जनता पार्टी से कर्नाटक का नेतृत्व छीन कर कांग्रेस पार्टी के हाथो में देकर कर्नाटक व हिमाचल की जनता ने यह संपूर्ण भारत को संदेश दिया है कि देश को मात्र कांग्रेस पार्टी ही बचा सकती हैं। भारत का उज्ज्वल भविष्य कांग्रेस के हाथो में सुरक्षित हैं। यह बात आज प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने जसूर में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
वही पत्रकारों की ओर से आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का नेतृत्व किसके हाथो में होगा के सवाल पर सुदर्शन शर्मा ने प्रोटोकॉल के आधार पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, लेकिन राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी ,सोनिया गांधी मुख्य चेहरे होंगे। वहीं जब उनसे भारतीय जनता पार्टी की लगातार हार का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का झूठ जनता जान चुकी हैं। हिन्दोस्तान की जनता का बीजेपी विश्वास खो चुकी हैं जिसने अक्सर धर्म के नाम पर चुनाव लड़वाना बीजेपी कीफ़ितरत रही है, जिसका परदाफाश हो चुका हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है कि भारत में नफ़रत की दुकान बंद कर मोहब्बत की दुकान खोल कर राष्ट्र में सौहार्दपूर्ण माहौल पैदा किया गया हैं। इसी का नतीजा हैं कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि से चला हुआ विजय रथ कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से सरकार का गठन कर चुका हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने तमाम हिमाचल प्रदेश की ओर से कर्नाटक की विजय का श्रेय राष्ट्रीय नेतृत्व के तालमेल को दिया, जिन्होंने समन्वय से रणनीति बना कर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस दिल्ली में सत्तासीन होगी, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।
