By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल के निराश्रित बच्चों को 4.68 करोड़ की बड़ी मदद, सीएम बोले- यह दया नहीं, आपका हक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल के निराश्रित बच्चों को 4.68 करोड़ की बड़ी मदद, सीएम बोले- यह दया नहीं, आपका हक
himachalpolitical

हिमाचल के निराश्रित बच्चों को 4.68 करोड़ की बड़ी मदद, सीएम बोले- यह दया नहीं, आपका हक

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/10/03 at 4:04 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर तीन अक्टूबर का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत प्रदेश भर के 2 हजार 466 निराश्रित बच्चों को 4.68 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई हैं। कार्यक्रम में प्रदेश भर के करीब 900 बच्चों ने हिस्सा लिया हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सरकार इन बच्चों को इनका अधिकार दे रही हैं। हिमाचल प्रदेश आज पूरे देश के सामने एक उदाहरण के तौर पर स्थापित हुआ हैं। जहां कानून के तहत निराश्रित बच्चों को उनका अधिकार दिया जा रहा हैं। कार्यक्रम में 30 बच्चों को एडवांस लैपटॉप भी वितरित किए गए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर के अन्य 298 से निराश्रित बच्चे जो 11वीं और 12वीं क्लास में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी आने वाले तीन से चार दिन में लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे कभी भी खुद को अकेला न समझें, निराश्रित बच्चे अकेले नहीं हैं। मुख्यमंत्री खुद और उनकी पूरी सरकार उनके साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने रिज मैदान पर शपथ ली थी, तब सभी उनका इंतजार सचिवालय में कर रहे थे, लेकिन वे सचिवालय न जाकर अनाथालय गए। उन्होंने कहा कि उस दिन उन्होंने बच्चों से कई चीजें सीखी  बच्चों से कोई बात तो नहीं हुई, लेकिन उन्होंने उनके मन को उन्होंने पढ़ लिया। उसी दिन उन्होंने यह निश्चय कर लिया था कि निराश्रित बच्चों के लिए कुछ बड़ा करना हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कानून के तहत हिमाचल प्रदेश के सभी निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ का दर्जा दिया गया हैं।  ऐसे बच्चों की माता-पिता सरकार ही हैं  उन्होंने कहा कि 10 महीने में कई बैठकों के बाद इस योजना को आज ग्राउंड जीरो पर लागू किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वह अपने मन ही मन में खुद को फलीभूत महसूस कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत प्रदेश में हर  ऐसे 2 हजार 700 बच्चों की पहचान की गई है, जो अपने रिश्तेदारों के पास रह रहे हैं। ऐसे बच्चों को भी सरकार 27 साल की उम्र तक हर महीने चार हजार रुपए की पॉकेट मनी देगी। इसके अलावा सरकार 12वीं के बाद इन बच्चों की पीएचडी तक की पढ़ाई तक का खर्च उठाएगी। सरकार ने योजना के तहत बच्चों की कोचिंग और स्वरोजगार के लिए भी आर्थिक मदद देने की बात कही हैं। हिमाचल प्रदेश के निराश्रित बच्चों को 18 साल से 27 साल की उम्र तक हर महीने चार हजार रुपए की मदद मिलेगी। इस तरह निराश्रित बच्चों को हर साल 48 हजार की राशि उपलब्ध होगी। इसके अलावा बच्चों को कपड़े खरीदने के लिए भी हर साल 10 हजार की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
स्वरोजगार के लिए सरकार निराश्रित बच्चों को दो लाख रुपए की मदद उपलब्ध करवाएगी। मंगलवार को हुए कार्यक्रम में भी तीन बच्चों को दो-दो लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत निराश्रित बच्चों को साल में 15 दिन एक्सपोजर टूर की सुविधा मिलेगी, इसमें बच्चे रेल और हवाई यात्रा का मजा लेंगे और तीन सितारा होटल में रहेंगे।
TAGGED: 4.68 crore, Big help, CM, destitute children, himachal, Shimla
admin October 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा सरकार में प्रदेश में बना अव्यवस्था का माहौल,भर्तियों में हुई धांध+लियां: मुख्यमंत्री
Next Article नालागढ़ के किपालपुर में ट्रांसफार्मर बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूर की करंट लगने से मौ+त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?