नालागढ़ :जगत सिंह (TSN)-नालागढ़ के तहत किरपालपुर में एक ट्रांसफार्मर बनाने वाली फैक्ट्री में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त होने का मामला सामने आया है ।
2 अक्टूबर के दिन जहां पूरे औद्योगिक क्षेत्र में छुट्टी की गई थी, लेकिन कुछ कंपनियों द्वारा लापरवाही के चलते मजदूरों को काम पर जबरन बुलवाया गया था । जिसके चलते किरपालपुर में भी एक ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी में मजदूरों को जबरन काम के लिए बुलाया गया था और रात को करीबन 10:00 बजे के आसपास जब मजदूर कंपनी में काम कर रहा था तो मजदूर की करंट लगने से मौ+त हो गई और उसके बाद मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भेज दिया है, जहां पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है । वहीं मृतक के रिश्तेदारों ने कंपनी प्रबंधन पर जहां लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं । उनका आरोप है कि सुरक्षा के मद्देनजररा जो जो चीजें उन्हें उपलब्ध करवानी होती है वह नहीं करवाई गई थी, जिसके कारण उसकी सुरक्षा में चूक होने के कारण मजदूर की करंट लगने के कारण मौ+त हो गई है मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जहां कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है ।
इस बारे में डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान का कहना है कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नालागढ़ के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जान शुरू कर दी है।
