मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: बंजार पुलिस की टीम को चरस माफिया पर नकेल कसने में कामयाबी हासिल हुई है। सोमवार देर रात बंजार पुलिस की टीम गांव तरगाली के पास गश्त पर थी , तो सामने से पुलिस को एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देख व्यक्ति भी घबरा गया।
व्यक्ति को घबराया देख पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली, तो व्यक्ति लेद राम 47 पुत्र अछरू राम गांव तांदी, डाकघर सरोहा , थाना गोहर जिला मंडी के कब्जे से 610 ग्राम चरस बरामद की गई। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए व्यक्ति को हिरासत में ले कर बंजार थाने लाया गया व धारा 20 के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है ।
आरोपी को आज न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड किया जाएगा। डीएसपी बंजार खजाना राम ने बताया कि 610 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति पकड़ा गया है, आगामी कार्य वाही अमल में लाई जा रही है।
