Bilaspur,Subhash(TSN)-मजार तोड़फोड़ मामले को लेकर सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच की महासचिव निर्मला राजपूत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से कुछ शरारती तत्व जानबूझकर मजार को नुकसान पहुंचा रहे हैं,जो कि पूरी तरह से गलत और समाज को बांटने की साजिश है।
शरारती तत्वों पर हो सख्त कार्रवाई
निर्मला राजपूत ने कहा कि कुछ लोग दोनों धर्मों के लोगों को आपस में भड़काकर माहौल को खराब करना चाहते हैं।ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सांप्रदायिक सौहार्द्र बना रहे।उन्होंने यह भी कहा कि यह मजार राजा के समय से इस स्थान पर बनी हुई है और वर्षों से यहां शांति का वातावरण रहा है।उन्होंने मजार को तोड़ने की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की और प्रशासन से मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
