Bilaspur,Subhash(TSN)-हाल ही में सामने आए मजार मामले को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि समाज में हर जगह कुछ शरारती तत्व होते हैं,जो माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि इन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है,लेकिन किसी भी गतिविधि के नाम पर अराजकता फैलाना या कानून व्यवस्था को चुनौती देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.विधानसभा उपाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
