बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)-बिलासपुर की प्रथम महिला पैंशनर कामिनी डोगरा को अगले माह से पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा । जिसके लिए जिला कोषागार कार्यालय से आदेश पत्र जारी कर दिए गए हैं । वर्ष 2003 से पूर्व सरकार द्वारा बंद की गई पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश की सुखविंद्र सिंह की सरकार द्वारा बहाल कर दिया गया है ।
हर कर्मचारी और उनका परिवार वर्तमान सरकार के साथ
इस मौके पर कामिनी डोगरा ने कहा कि नई पेंशन स्कीम के तहत वे 3107 रुपए मासिक पेंशन ले रही थीं, हिमाचल सरकार की पुरानी पेंशन योजना की घोषणा के बाद अब 1 अप्रैल से मूल पैंशन 29,750 के साथ महंगाई भत्ता भी प्राप्त होगा । उन्होंने कहा कि अपने जीवन के 12 वर्षों को सरकारी क्षेत्र में बतौर हिंदी प्रवक्ता कार्य किया। रिटायरमेंट के बाद पेंशन इतनी कम थी कि उनका गुजर बसर मुश्किल हो गया था, बच्चों की पढ़ाई परिवार का पालन पोषण करना असंभव लग रहा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को पेंशन पुरुष की संज्ञा दी है और कहा कि आने वाला भविष्य में उनको लंबे समय तक याद रखेगा ।कर्मचारियों के हित में लिया गया यह फैसला ऐतिहासिक है । हिमाचल का हर कर्मचारी और उनका परिवार वर्तमान सरकार के साथ हैं । जिला बिलासपुर का प्रत्येक कर्मचारी और उनके परिवार प्रदेश सरकार के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा ।
कर्मचारियों ने इसे वर्तमान सरकार व मुख्यमंत्री की कर्मचारी हितैषी सोच और उनके हित में लिया गया सराहनीय निर्णय बताया।
