मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत होने के बाद पहले भाजपा में शामिल लोग अब कांग्रेसी बनकर कांग्रेस के संगठन को तोड़ने का काम कर रहे हैं यह आरोप जुड़ा विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जसा राम ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए हैं। इस पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला।
उन्होंने कहा की हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ जो केंद्र सरकार कर रही है वो बिल्कुल गलत हैं। इसके अलावा उन्होंने चुराह विधान सभा में हुई पार्टी की बैठक में जो हंगामा देखने को मिला है उसके लिए भाजपा के लोगों को जिम्मेवार ठहराया हैं। उन्होंने आरोप लगाया हैं भाजपा के एजेंट ही हैं जिन्होंने पांच साल भाजपा के साथ मौज मस्ती की ओर अब वो लोग कांगेसी बनकर कांग्रेस को तोड़ना चाहते हैं जिसे यूथ कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की सरकार है और भाजपा के लोग भी कांग्रेस के बनकर बैठकों में आकर कांग्रेस संगठन को तोड़ने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की बैठक में भी चुराह में कांग्रेस की हार पर मंथन हो रहा था लेकिन उसी बीच कुछ भाजपा के लोग कांग्रेस को भीतर घाती बोलने लगे और उसके बाद हंगामा हो गया था। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस लगातार पिछले काफी सालों से अपने विधान सभा में कार्य कर रही है और भाजपा के एजेंट हमें ना सिखाए और संगठन को तोड़ने का प्रयास ना करें ।
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जसा राम ने कहा की संगठन की बैठक हुई और उसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई है और कुछ लोग भाजपा के साथ पांच साल मौज मस्ती करते रहे और कांग्रेस में आकर कांग्रेस को तोड़ने की बात कर रहे है उन भितरघातियों को बख्शा नहीं जाएगा और यूथ कांग्रेस यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
