शिमला:संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.भाजपा ने हमीरपुर से आशीष शर्मा, देहरा से होशियार सिंह और नालागढ़ से के. एल ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है.
प्रदेश की तीन विधानसभा सीटो के लिए भाजपा ने पूर्व निर्दलीय विधायकों को प्रत्याशी बनाया है,जो पहले कांग्रेस में थे,लेकिन बाद में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. अब इन तीन सीटों पर उपचुनाव होना है.इसके लिए 14 जून से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और 10 जुलाई को मतदान होंगे.
