संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में चुनावों के बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा है। वहीं ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने जहां स्ट्रांग रूम के बाहर ही तंबू लगा कर बैठ गए हैं। ऐसे में अब भाजपा के प्रत्याशियों ने यह आशंका जताई गई है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने की कोशिश की जा रही है। इस आशंका के चलते भाजपा की ओर से चीफ इलेक्टरल ऑफीसर हिमाचल प्रदेश को एक शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत में कांग्रेस की ओर से एमसीसी के उल्लंघन की आशंका जताई गई है।
चिट्ठी में लिखा गया है कि जो भाजपा के चुनाव लड़े प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं उन्हें यह आशंका है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाए जा रहे हैं और उसमें इलेक्शन कमिशन की गाइडलाइंस का उल्लंघन किया जा रहा है।

चिट्ठी में नाहन विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया गया हैं,जिसमें आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस के नेता आइटीबीपी जवानों के साथ स्ट्रांग रूम में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा लीगल सेल की ओर से चीफ इलेक्टरल ऑफीसर से निवेदन किया गया है कि इस वारदात पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे ईवीएम के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता छेड़छाड़ ना कर पाए। यह शिकायत लीगल सेल के सह संयोजक दिनेश चौहान की ओर से की गई है।
