संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। इसी के तहत भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा हिमाचल प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम को शंखनाद का नाम दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी चल रही है और चुनावों में चारों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की ही जीत होगी।
