राकेश,ऊना: जिला ऊना में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में बीजेपी देश के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर साहेब का जयंती दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने मुख्य रूप से शिरकत की। वहीं इस दौरान बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने भी पार्टी ऑफिस पहुंचकर बाबा भीमराव अंबेडकर साहेब का जयंती दिवस कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर बीजेपी विधायक ओर बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों को आए हुए लोगों के समक्ष सांझा किया गया। सतपाल सत्ती ने कहा की डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब ने भारत का संविधान लिखा हैं इसलिए उन्हें संविधान निर्माता कहा गया हैं। वह गरीब परिवार से निकल कर आए हैं और विदेशों तक उन्होंने पढ़ाई कर देश का नाम आगे बढ़ाया हैं जिसके चलते देश का संविधान उनकी ओर से लिखा गया हैं, जिस कारण उन्हें सविधान निर्माता कहा जाता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश की महान विभूतियों के जन्म दिवस समय-समय और अनेकों जगह पर मनाए जाते हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर साहेब का भी जन्म दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा हैं। बीजेपी की ओर से प्रदेश की 68 विधानसभाओं में बाबा भीमराव अंबेडकर साहिब के नाम अंबेडकर भवन बनाए गए हैं। जहां पर लोगों को शादी विवाह व अन्य कार्यक्रम करने में सुविधा मिलती हैं। हमें बाबा भीमराव अंबेडकर साहिब के विचारों पर चलना चाहिए। आज ही के दिन खालसा पंथ के सृजन होने पर सबको बधाई दी हैं।
