अरविंदर सिंह,हमीरपुर : हमीरपुर में 3 करोड़ में बने इनडोर स्टेडियम में अब खिलाड़ी बेहतर तरीके से अपनी प्रैक्टिस कर पाएंगे। शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण ओर खेल व युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण के बैडमिंटन हाॅल, बाॅक्सिंग हाॅल, जुडो हाॅल का शुभारंभ करके इसे खिलाडियों को समर्पित किया। लगभग 3 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस इन डोर स्टेडियम के निर्माण में लगभग 11 वर्ष का समय लगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह खेल इनडोर स्टेडियम न केवल नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाडियों को सुविधा प्रदान करेगा बल्कि इस खेल स्टेडियम में रोजाना प्रैक्टिस के लिए आने वाले खिलाडियों के लिए भी लाभदायक रहेगा।
उन्होंने इस अवसर पर खेल क्लबों के गठन पर भी जोर दिया तथा कहा कि सरकार और खेल क्लब व गैर सरकारी संस्थाओं को भी खिलाडियों को सुविधा देने के लिए आगे आने चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछली सरकारों के मुकाबले में खेलों के लिए तीन गुणा बजट में बढ़ोतरी की हैं ओर इसे 3 हजार तीन सौ सतानवें करोड़ कर दिया हैं। इस अवसर पर खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के अधिकारी व कई नामी खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सैंटर आफ एक्सीलेंस हमीरपुर के इस स्टेडियम को बनने में लगभग 11 साल का समय लग गया लेकिन हमने इसमें बाॅक्सिंग रिंग, बैडमिंटन कोर्ट ओर जूडो हाॅल बनाने में सिर्फ दस महीने का समय लगाया हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के हमीरपुर सेंटर से राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देने का काम होगा।
पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी के उपर हमला बोलते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममला बैनर्जी की सरकार भ्रष्टाचार में डुबी हुई हैं। करोडों रूपए के बच्चों के मिड मील में उनकी सरकार में घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा रोजगार देना तो दूर भ्रष्टाचार में संलिप्त उनके मंत्री से करोडों रूपए पकड़े गए। ममता बैनर्जी तुष्टिरकण की राजनीति करती हैं ओर इनकी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं।
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के कांग्रेस व अन्य नेताओं से मुलाकात पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार की दलदल में आंकठ डूबे हुए यह दल अपनी जमीन बचाने के लिए हाथ मिला रहे हैं लेकिन इनका चेहरा आम जनता जान चुकी हैं। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं देश को विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थवयवस्था बनाया हैं। उन्होंने कहा कि देश में मोबाईल को रिकार्ड निर्यात व उत्पादन हुआ हैं। स्टील उत्पादन में हम नंबर एक है, दूध में नंबर एक पर हैं, सस्टार्टअप में हम नंबर एक पर हैं।
