ऊना:राकेश(TSN)-हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आचार संहिता भी लागू हो गई है.इसी आचार संहिता के बीच जिला ऊना में महिलाओं को ₹1500 महीना कांग्रेस सरकार द्वारा दिए जाने के फार्म भरवाये जाने को लेकर बीजेपी ने इसकी शिकायत डीसी ऊना से की है.बीजेपी ने एक ज्ञापन सौंपकर कर इस पर जल्द रोक लगने की मांग की है.
भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मुलाकात कर आचार संहिता के दौरान महिलाओं के ₹1500 फार्म भरवाने को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है.बलबीर चौधरी के मुताबिक उनके कार्यकर्ता गांव में जाकर यह देख रहे हैं कि लगातार महिलाओं द्वारा फॉर्म भरवाने को लेकर काफी भीड़ है.बलबीर चौधरी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू कर दी गई है.ऐसे में इस दौरान ₹1500 महीना फार्म भरवाना आचार संहिता का उल्लंघन है. उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंप कर इस पर जल्द रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा है की जिला प्रशासन इस पर जल्द संज्ञान ले और तुरंत कार्रवाई करें.
