बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि बेशक हिमाचल में हमारी सरकार रिवाज नहीं बदल पाई, लेकिन बिलासपुर जिला में भाजपा ने पूरी तरह से रिवाज बदल दिया है। जिला की चार सीटों में से तीन सीटें भाजपा ने जीतकर बिलासपुर में इतिहास बनाया हैं। उन्होंने कहा कि हमने बिलासपुर जिला में रिवाज बदलकर कांग्रेस का मुंह बद कर दिया है। हालांकि प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन पाई है, लेकिन भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला में चार में से तीन सीटें भाजपा ने जीती है।
बिलासपुर नगर के भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए, जिलाध्यक्ष स्वंतत्र सांख्यान ने कहा कि बिलासपुर जिला की महत्वपूर्ण घुमारवीं विस क्षेत्र की सीट हारना काफी लाॅस है। क्योंकि इस सीट पर भाजपा के मंत्री राजेंद्र गर्ग थे, इस सीट पर हारने के क्या कारण रहे हैं। इस पर मंथन किया जाएगा। जिसको लेकर जल्द एक बैठक बुलाई जाएगी। इसी के साथ उन्होंने बिलासपुर की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता ने पूरी तरह से बीजेपी का साथ दिया है। इस सभी का श्रेय उन्होंने जेपी नड्डा को दिया है।
उन्होंने कहा कि नड्डा का कर्ज बिलासपुर की जनता ने इस चुनावों में पुख्ता किया है। इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता रोशन ठाकुर, स्वदेश ठाकुर, जिला महामंत्री आशीष ढिल्लो सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहें।
