शिमला/कमल भारद्वाज: हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद अब सीएम चेहरे को लेकर सबकी नजर है। उधर, पूर्व सीएम स्व.वीरभद्र सिंह के आवास होली लॉज पर विधायकों और जनता के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके तहत आज नंदलाल, मोहनलाल और कुलदीप राठौर होली लॉज पहुंचे और सांसद प्रतिभा सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दो से तीन दिन में कांग्रेस सत्ता संभाल लेगी। उन्होंने कहा कि विधायक दल की इच्छा को ऑब्जर्वर हाईकमान को बताएंगे। जिसके बाद हाईकमान मुख्यमंत्री का नाम तय करेगा।
मंडी में पार्टी की खराब परफॉर्मेंस की होगी समीक्षा
मंडी में पार्टी की खराब परफॉर्मेंस पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक जो सामने आया उसके अनुसार जयराम ठाकुर ने क्षेत्रवाद के नाम पर वोट मांगे। इसी का परिणाम रहा कि पार्टी की दिग्गज नेता कौल सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा।
