संजीव महाजन,नूरपुर: भाजपा की ओर से विधानसभा चुनावों के लिए 62 सीटों पर आज अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद जिन जिन उम्मीदवारों को विधानसभा सीट से टिकट मिला है अब वह नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने में जुट गए हैं। वही बात अगर ज्वाली विधानसभा की की जाए तो भाजपा की ओर से यहां समाजसेवी संजय गुलेरिया को टिकट दिया गया है। संजय गुलेरिया को टिकट मिलने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ता पटाखे फोड़ अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं ।BJP gave ticket to social worker Sanjay Guleria from Jwali, will file nomination on October 20
टिकट की घोषणा होने के बाद से ही संजय गुलेरिया के नगरोटा सूरियां निवास में सुबह से ही बधाइयों का तांता लगना शुरू हो गया है। संजय गुलेरिया ने उन पर विश्वास जता कर पार्टी टिकट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है। संजय गुलेरिया ने अगली रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि वह ज्वाली विधानसभा हल्के के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कल 20 अक्टूबर को नामांकन पत्र ज्वाली एसडीएम कार्यालय में दाखिल करेंगे और उससे पहले ज्वाली में सुबह 10 बजे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
