By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जुमला न दें भाजपा सरकार,2024 के आम चुनाव में महिला आरक्षण करे लागू : डॉली शर्मा प्रवक्ता AICC
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जुमला न दें भाजपा सरकार,2024 के आम चुनाव में महिला आरक्षण करे लागू : डॉली शर्मा प्रवक्ता AICC
himachalpolitical

जुमला न दें भाजपा सरकार,2024 के आम चुनाव में महिला आरक्षण करे लागू : डॉली शर्मा प्रवक्ता AICC

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/09/26 at 12:22 AM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): संसद से केंद्रीय सांसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 फ़ीसदी सीटों पर आरक्षण मिलने के बाद अब इसको लेकर सियासत भी तेज हैं। भाजपा इसे केंद्र सरकार का मास्टर स्टॉक बता रही हैं तो वही कांग्रेस डीलिमिटेशन के बाद आरक्षण लागू होने और जाति आधार पर कोटा ना देने को लेकर केंद्र पर लगातार सवाल उठा रही हैं। इसी को लेकर या आईसीसी प्रवक्ता डॉली शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता की और केंद्र सरकार पर सवाल उठाएं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्पेशल सेशन का ड्रामा करके महिला आरक्षण बिल तो लाया मगर लागू करने के लिए डीलिमिटेशन का पेज फंसा दिया। डॉली शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला भी 15 लाख रुपये खाते में आने की तरह केवल एक जुमला हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में हिम्मत है तो 2024 के आम चुनाव में महिला आरक्षण को लागू कर के दिखाएं।
डॉली शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा महिला सशक्तिकरण की बात कहने वाली भाजपा के नेता और नेता पुत्र उत्तराखंड से लेकर हाथरस,ऊना और कटुवा में महिलाओं के साथ दुराचार करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का गौरव सम्मान बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, तो भाजपा ने केवल भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को बचाने का काम किया।
डॉली ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं का सशक्तिकरण किया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्रीयों ने ही महिलाओं को पंचायती राज और नगर निकायों में आरक्षण देने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि देश को पहली महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और पहली महिला लोकसभा स्पीकर देने का श्रेय भी कांग्रेस को जाता हैं। डॉली शर्मा ने नाम गिनवाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने पांच महिला अध्यक्ष दी हैं, भाजपा बताए कितनी महिला अध्यक्ष रहीं।
उधर भाजपा ने सोमवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शिमला में विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें गारंटी पूरी न करने का जिक्र उठा तो इसको लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गारंटी पूरी कर रही है और ओपीएस लागू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बरसात ने भयंकर तबाही मचाई, जिसको लेकर सरकार निरंतर काम कर रही है और केंद्रीय नेता प्रियंका गांधी ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, लेकिन किसी बीजेपी के नेता ने केंद्र से मदद लाने के लिए कोई आवाज नहीं उठाई।
उन्होंने प्रदेश के भाजपा नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा नेता बताएं कि सत्ता में न रहने पर क्या भाजपा नेताओं का आम जनता से कोई सरोकार नहीं है ? उन्होंने कहा की किसी BJP नेता ने केंद्र से मदद लाने के लिए कोई गुहार क्यों नहीं लगाई ? केंद्र को चिट्ठी क्यों नहीं लिखी ? जबकि कांग्रेस की केंद्रीय नेता प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी से हिमाचल को सहायता देने के लिए पत्र लिखा और सहायता मांगी।
TAGGED: BJP government, Dolly Sharma, elections, implement, Shimla, slogans, women reservation
admin September 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शक्तिपीठ नैना देवी में 15 अक्टूबर से अश्विन नवरात्र मेला शुरू… शिक्षकों की इस बार नहीं लगेगी ड्यूटी
Next Article सभी जिलों में होंगें फेस्टिवल, शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल से होगा आगाज़, पर्यटन कारोबार को पटरी पर लाने के लिए बना प्लान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?