बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास ठाकुर द्वारा दो दिन पहले केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और विधायक रणधीर शर्मा पर की गई बयानबाजी का भाजपा ने कड़े शब्दों में निंदा की है | मंगलवार को भाजपा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने स्वारघाट में पत्रकार वार्ता में विकास ठाकुर को सलाह दी है कि उन्हें तथ्यों पर आधारित बयानबाजी करनी चाहिए |
रामकुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकुर द्वारा दो दिन पूर्व स्वारघाट में पत्रकार वार्ता के दौरान केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर और विधायक रणधीर शर्मा पर की गई बयानबाजी की कड़े शब्दों में निंदा की है | उन्होंने कहा कि विकास ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाया था कि वे फोरेलेन रेलवे कंपनियों के अधिकारियो को डराने -धमकाने के लिए आए थे जोकि सरासर झूठ है | जबकि सच ये है कि उन्होंने जिला बिलासपुर के हर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ से मिलने के लिए कार्यकर्ता मिलन समारोह के आयोजन किये गये थे और उनका पहला कार्यक्रम श्री नैना देवी विधानसभा के कार्यकर्ताओ से मिलने का था जोकि स्वारघाट में रखा गया था | इस समारोह में अनुराग ठाकुर जब सडक रास्ते से आ रहे थे तो उन्होंने कैंचीमोड़ में अचानक टनल और फोरलेन को देखने का कार्यक्रम बना लिया | इसका मतलब ये नहीं कि वो कंपनियों के अधिकारियो को डराने-धमकाने के लिए गये था। इसके अतिरिक्त विकास ठाकुर ने श्री नैना देवी विधानसभा के विधायक रणधीर शर्मा को विधायक नहीं बल्कि एक्सीडेंटल विधायक बताया था |
