संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में 6 दिवसीय ग्रुप चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। भाषा,कला और संस्कृति विभाग के सहयोग से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी 16 अप्रैल तक चलेगी। इन्द्ररेणी नामक प्रदर्शनी में 7 कलाकारों की 100 के लगभग पेंटिंग्स डिस्प्ले पर लगाई गई हैं ।इस प्रदर्शनी का शुभारंभ शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने किया। प्रतिभागियों में नेपाल की जमुना गुरुंग और सुष्मिता राय और हिमाचल प्रदेश की सुषमा शर्मा, अमीषा, निर्मला, सपना और कृतिका शामिल हैं।
हरीश जनारथा ने कहा कि विजुअल आर्ट्स के छात्रों की बनाई गई सभी पेंटिंग बहुत सुंदर है। इस तरह की प्रदर्शनियों से छात्रों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता हैं। उन्होंने कहा कि है शिमला में दुनिया के हर कोने से पर्यटक घूमने आते हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें हिमाचल की संस्कृति को जानने का मौका मिलता हैं। उन्होंने कहा इस तरह की प्रदर्शनियों से बच्चों प्रोत्साहन मिलता है और लोग उनके कार्य की सराहना भी करते हैं।। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमें प्रदेश ओर देश की संस्कृति का पता चलता हैं।
