सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- सांसद सुरेश कश्यप का आज सोलन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में गर्म जोशी से स्वागत किया । इस दौरान मीडिया से सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है और आजकल त्योहारी सीजन के साथ-साथ प्रदेश भर में मेलों का आयोजन भी हो रहा है जिसमे जाकर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपना संपर्क आम जनमानस से साध रहे है ।
सुरेश कश्यप का कहना है कि हिमाचल में आई आपदा की स्थिति से निपटने के लिए भाजपा भी अपना पूर्ण सहयोग कर रही है और सांसद निधि से जितनी हो सके उतनी सहायता राशि आपदा पीढ़ीतो तक पहुंचा रही है। उनका कहना है आज बालू घाटी में आयोजित मेले में जाकर भी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपना संपर्क आम जनता से साधने का प्रयास करेंगे और एक बार फिर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।
