विकास शर्मा,चिंतपूर्णी : भारतीय जनता पार्टी की चिंतपूर्णी कार्यसमिति की बैठक बुधवार को संपन्न हो गई हैं। इस मंडल कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने की जबकि चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर सिंह, मंडल प्रभारी राम मूर्ति शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंभू गोस्वामी,जिला उपाध्यक्ष होशियार सिंह, जिला महामंत्री शाम मिन्हास भी इस बैठक में मौजूद रहे। कार्यसमिति की इस बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कई फ़ैसले लिए गए।
इस बैठक में जहां लोकसभा चुनाव जीतने का लिया प्रण लिया गया तो वहीं पार्टी के संगठन विस्तार और डाटा एमलिसिस को लेकर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही साथ प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गए संस्थानों को बंद करने का मुद्दा भी बैठक में उठा। वहीं, विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार को लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया।
जिला कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनाव की हार से सबक लेते हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने का प्रण बैठक में लिया गया हैं। वहीं संगठन महाविस्तार अभियान शुरू करने के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों का डाटा तैयार करने बारे भी रूपरेखा बैठक में तैयार की गई,ताकि भाजपा को वर्ष 2024 तक मजबूत किया जा सके।
प्रदेश सरकार के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
भाजपा के मंडल महामंत्री रविंद्र द्विवेदी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से हाल ही में बंद किए गए संस्थानों को लेकर भाजपा के व्यापक विरोध अभियान की जानकारी मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों संग साझा की। उन्होंने बताया कि इसके तहत सबसे पहले हस्ताक्षर मुहिम शुरू की जा रही हैं,ताकि बंद किए गए संस्थानों को दोबारा खुलवाने के लिए समर्थन प्राप्त किया जा सके।
