अरविंदर सिंह, हमीरपुर: बुरा जो देखन मैं चला बुरा ना मिलया कोय, जो मन देखा आपना, मुझसे बुरा ना कोय, कबीर के इस दोहे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को भाजपा मंडल सुजानपुर की दो दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर आप बुराई देखोगे तो आपको हर तरफ बुराई ही दिखेगी इसलिए बुराई का त्याग करके अच्छाई को ढूंढने की कोशिश करें, हर चीज सही दिखेगी जीत और हार के क्या कारण रहे इसका आत्ममंथन आत्मचिंतन पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप से करें फिर सब कुछ सामने होगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सुजानपुर भाजपा मंडल शहरी इकाई अनेक मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बेहतरीन काम कियाहैं। कोई भी कार्यकर्ता किसी भी कार्यकर्ता के ऊपर किसी भी तरह का आरोप प्रत्यारोप ना लगाए। हर किसी ने बेहतरीन काम किया हैं, तभी पार्टी के उम्मीदवार को इतने वोट पड़े हैं। उन्होंने कहा कि हार जीत चली रहती है लेकिन मुकाबला कैसा रहा, जीत और हार कितने मतों से हुई यह बात मायने रखती हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूत, संगठित और पार्टी के लिए निष्ठावान ईमानदारी से काम करने वाला कार्यकर्ता हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में इस बार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र ने रिकॉर्ड तोड़ना हैं, जिस तरह से 2019 का लोकसभा चुनाव में यहां से चुनाव मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीता था। उस रिकॉर्ड को ध्वस्त करके उससे अधिक मतों से उन्हें जीत दिलवानी हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का पूरे देश विदेश में डंका बजा रहा हैं। पूरे देश का एक समान विकास किया जा रहा हैं। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ केंद्र की मोदी सरकार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के चारों लोकसभा उम्मीदवार 2024 का लोकसभा चुनाव जीतेंगे और हिमाचल से जीत दर्ज करके चारों सांसद अपनी इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे। उन्होंने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर जाएं। तैयारियां शुरू कर दें। किसी भी तरह की कोई कमी ना रह पाए इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करें। अपना बुथ सबसे मजबूत के नारे के साथ पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को काम करना हैं।
