नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला बीबीएन की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है, सड़कों पर जगह जगह खड्डे पड़े हैं। दूसरे राज्यों से जोड़ने वाले पुल भी अभी तक ध्वस्थ हैं इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस तरफ न तो सरकार व सरकार में सीपीएस का ध्यान इन सड़कों व पुलों पर गया। राम कुमार केवल अपने नुक्सान के लिए कोर्ट में खड़ सकते हैं जनता के लिए नहीं। ये बात बद्दी बीजेपी नेता गुरमेल चौधरी ने जारी प्रेस को जारी ब्यान में कही ।
बीजेपी नेता गुरमेल चौधरी ने आरोप लगाया कि राम कुमार केवल और केवल झूठ व फरेब की राजनीति कर रहे हैं। राम कुमार ने कहा था की टूटे हुए पुल का वैकल्पिक मार्ग 15 दिनों में चालू कर दिया जायेगा लेकिन 45 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं हो पाया है। कांग्रेस सरकार के 8 माह बीत जाने के बाद भी सरकार जनता से किये वायदे निभाने में विफल रही है और हिमाचल प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। गुरमेल ने बताया की सरकार ने तो नदी पुल नहीं बनाया लेकिन उद्योग वालों ने खुद ही एक रास्ता तैयार कर लिया है और मजे की बात तो यह है की उस वैकल्पिक मार्ग से हिमाचल में आने वाले लोगों को टैक्स देने के लिए राम कुमार ने टोल बैरियर लगा दिया है ताकि खुद का नुक्सान ना हो। उन्होंने कहा कि सड़कों का बुरा हाल है जगह जगह सड़को में गंदा पानी जमा है । उद्योग हिमाचल से पलायन करने की तैयार में हैं। सरकार जनता के प्रति गभीरता नहीं दिखा रही है। जनता परेशान है।
