By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा नेता राजेन्द्र गर्ग ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस मंत्री और उपायुक्त पर लगाए ये आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा नेता राजेन्द्र गर्ग ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस मंत्री और उपायुक्त पर लगाए ये आरोप
himachalNews

भाजपा नेता राजेन्द्र गर्ग ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस मंत्री और उपायुक्त पर लगाए ये आरोप

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/10/09 at 8:07 PM
Share

बिलासपुर,सुभाष ठाकुर (TSN)-गौरव गर्ग द्वारा बिलासपुर ज़िला उपायुक्त पर पैसे लेने के आरोप लगने के बाद लगातार माहौल गर्म है।विपक्ष द्वारा लगातार इस मामले को लेकर बात उठाई जा रही है।पूर्व मंत्री राजेन्द्र गर्ग लगातार पूरे मामले की जांच करवाने की मांग कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने घुमारवीं के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि एमजी एडवेंचर के मालिक गौरव गर्ग ने स्पष्ठ कहा है कि पांच लाख रुपये एक बार दिए हैं.जबकि घुमारवी विश्राम गृह में हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री राजेश धर्माणी की बैठक के बाद तीन लाख रुपये दिए हैं।शिमला में इतनी बड़ी पत्रकार वार्ता में आरोप लगते हैं,लेकिन सरकार की तरफ से कोई जबाब नही आया।जो इशारा करता है कि सरकार व मंत्री रिश्वत के साथ जुड़े हैं।धर्माणी न तो टूरिज्म के मंत्री हैं न टूरिज्म के अधिकारी हैं। इस बात से स्पष्ट है कि अधिकारियों को मोहरा बनाकर पैसे लिए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले गौरव गर्ग ने साफ कहा है कि मंत्री के साथ जो बैठक करवाई गई थी वह उपायुक्त आबिद हुसैन ने तय की थी। उसी दिन पैसे लिए गए थे।

राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि विपक्ष में होने के नाते मेरा फर्ज है कि सरकार की कारगुजारी को जनता के सामने रखा जाए।उन्होंने कहा कि जिस दिन 27 सितंबर को जो प्रेस वार्ता हुई उसको कहीं भी प्रकाशित नही किया गया। जिन पोर्टलों पर खबर चली थी उसको भी हटवा दिया गया है। यह इमरजेंसी की तरह है। सरकार रिश्वत के मामले में तो चुप्पी साधी हुई है लेकिन समाचार पत्रों से खबरों को बंद करवाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मंत्री राजेश धर्माणी लोगों को गुमराह करने के लिए कहते हैं कि इस गौरव गर्ग नाम के व्यक्ति को जानता नही हूँ।लेकिन धर्माणी इस बात को भूल गए कि जब आप वाटर स्पोर्स्ट्स के उद्घाटन पर गए थे उस दिन यह व्यक्ति भी आपके साथ खड़ा हुआ था। इसी व्यक्ति ने आपका हाथ पकड़ा था और आपने इसका नाम लेकर इसे पुकारा था। जिसकी वीडियो भी उपलब्ध है।

पूर्व मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि अगर आरोप लगाने वाला व्यक्ति लाखों रुपये देने के बात कह रहा है। इसके सन्दर्भ में सरकार को जांच करवानी चाहिए। सच जनता के सामने आना चाहिए। आरोपों के वारे में तो कोई जांच नही करवाई जा रही है उल्टा धर्माणी डराने का काम कर रहे हैं। अगर राजेश धर्माणी कहते है कि उनका नाम सीधे तौर पर नही है तो जिसका नाम है उसकी जांच करवाएं ।साथ ही धर्माणी जो मेरे गर्ग होने का और गौरव गर्ग का रिश्ता होने की बात कर रहे है तो उनकी जानकारी के लिए बता दूं कि गर्ग लगाने वाला हर कोई मेरा रिश्तेदार नही है वो पहले तथ्य जान लें फिर बात करें।

TAGGED: Bilaspur BJP leader Rajendra Garg
Chandrika October 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जनता पर टैक्स का बोझ डालने को रोज़ नए नए पैंतरे लगा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
Next Article शिमला में भाजपा ने जलेबी और लड्डू बांटकर मनाया हरियाणा की जीत का जश्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?