By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा नेताओं पर आपदा के दौरान प्रदेश के हितों की अनदेखी का आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा नेताओं पर आपदा के दौरान प्रदेश के हितों की अनदेखी का आरोप
himachalpolitical

भाजपा नेताओं पर आपदा के दौरान प्रदेश के हितों की अनदेखी का आरोप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/05 at 10:54 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने केंद्र और भाजपा नेताओं पर आपदा के दौरान प्रदेश के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश में आपदा के समय टूरिस्ट की तरह आए और दिल्ली वापस लौट गए। लेकिन प्रदेश की जनता की उन्होंने कोई सुध नहीं ली।

प्रेम कौशल ने कहा कि प्रदेश के इस नुकसान को केंद्रीय आपदा घोषित करना तो दूर की बात है,इस भारी त्रासदी में 450 से ज्यादा लोगों की मौ+त और हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी में उनके द्वारा दो शब्द संवेदना सहानुभूति के अपने ट्विटर हैंडल में नहीं लिख सके । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो यह नुकसान हुआ है उससे लोगों को राहत देने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार ने अपेक्षाकृत सहायता हिमाचल प्रदेश की नहीं दी । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जो की बिलासपुर हिमाचल से जुड़े हैं,उसके बाद भी हिमाचल प्रदेश को अपेक्षाकृत केंद्रीय राहत नहीं मिल पाई ।उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केंद्र से आपदा के समय राहत की बात कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से महज 200 करोड़ की राहत दी गई। जबकि प्रदेश में करीब 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 6000 घरों की बात कर रहे हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्री को यह भी साबित करना चाहिए कि यह घर आपदा के दौरान अपना घर गंवा चुके प्रभावितों के लिए हैं या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर स्थिति स्पष्ट करें। ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके।

प्रेम कौशल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार की आर्थिकी को तोडऩे का प्रयास किया। प्रेम कौशल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चाहती है कि हिमाचल प्रदेश में लोगों को राहत न मिले और वह आने वाले लोकसभा चुनावो में भाजपा को वोट दें ।उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति बिल्कुल भी कामयाब नहीं होगी और हिमाचल की जनता भली-भांति जानती है कि इस त्रासदी के समय में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने आगे बढ़कर लोगों का हाथ थामा है, वह अपने आप में मुख्यमंत्री ने महानायक के रूप में प्रदेश में काम किया है,जिन्हे अब जनता महानायक के नाम से जानती है ।

TAGGED: Bilaspur Congress spokesperson
Chandrika October 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना के बहडाला में चली गो+ली, व्यक्ति के सिर में जा लगी, घायल व्यक्ति पीजीआई रेफर
Next Article टूरिस्ट बसों और टैम्पो ट्रेवलर पर टैक्स से खफा बाहरी राज्यो के ऑपरेटर… हिमाचल नही भेज रहे गाड़िया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?