राकेश,ऊना(TSN): ऊना थाना के तहत बहडाला में गुरुवार देर सांय अचानक गोली+कांड का मामला सामने आया हैं। यहां गो+ली चलने से एक व्यक्ति घायल हुआ हैं। घटना के बाद से इलाक़े में दहशत का माहौल हैं। वहीं घायल को तुरंत क्षेत्रीय हड़ताल ऊना पहुंचाया गया हैं, जहां देर रात्रि तक उसका इलाज किया गया लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते व्यक्ति को इलाज के लिया पीजीआई रेफर किया गया हैं।
मामले की जांच के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची हैं। एएसपी और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा हैं कि रास्ते को लेकर शुरू हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अचानक दूसरे व्यक्ति पर गो+ली दाग दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया हैं जहां पर हालत नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया हैं। गो+लीकांड की सूचना मिलते ही ऊना सदर से भाजपा विधायक सतपाल सत्ती भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से बातचीत की।
वहीं गुस्साए गांव के लोगों ने आरोपियों को जल्द पकड़े जाने की मांग की हैं। मौके पर मौजूद लोगों की माने गोली मारने वाला व्यक्ति काफी आक्रामक रूप में था और उसने आते ही वहां पर खड़े व्यक्ति को गो+ली मार दी। इसके बाद में मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की बटाला गांव में रास्ते के मामले को लेकर एक व्यक्ति ने वहां पर मौजूद दूसरे व्यक्ति को गो+ली मारी हैं । इसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया हैं।
उन्होंने कहा है कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी हैं पुलिस के मुताबिक गो+ली पिस्टल से चलाई जाने की जानकारी मिली हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई हैं।
