राकेश,ऊना: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर बीजेपी कार्यालय ऊना में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती सहित बीजेपी के संगठन के लोग भी शामिल हुए और उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जनसंघ के स्थापित सदस्य में से एक हैं। अटल जी का भारतीय जनता पार्टी व जनसंघ को खड़ा करने में अहम सहयोग रहा है और अटल के आर्थिक प्रयासों का परिणाम था कि 1998 में वह हमें प्रधानमंत्री के रूप में देखने को मिले। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनको श्रद्धांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेई व अन्य नेताओं को बदौल बीजेपी आगे बढ़ रही है और देश के कई राज्यों में बीजेपी की सरकार हैं। उन्होंने कहा कि हमें अटल बिहारी वाजपेई से प्रेरणा लेकर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ना चाहिए।
