संजीव महाजन,नूरपुर(TSN):नूरपुर भाजपा मंडल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर नूरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पठानिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा योजना का उद्घाटन किया जिसका सीधा प्रसारण नूरपुर मंडल भाजपा ने पदाधिकारियों के साथ देखा ।
13 हज़ार करोड़ योजना की शुरुआत ओ साथ ही, इस दौरान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े का भी शुभारंभ भी किया गया। इस पखवाड़े के तहत 18 सितंबर क़ो रक्तदान शिविर, 19 सितंबर से 22 सितंबर तक आयुष्मान भारत के कार्ड बनवाना व 23 सितंबर क़ो स्वास्थ्य शिविर,24 सितंबर क़ो मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर देखने की योजना बनाई गई हैं।
पखवाड़े के तहत 25 सितंबर क़ो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने का कार्यक्रम रहेगा । इसके साथ ही 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया जाएगा ओर 2 अक्टूबर क़ो गांधी जयंती के दिन सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम किए जाएंगे। यह कार्यक्रम इसी प्रकार से लगातार 2 अक्टूबर तक चलेंगे।
