By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश सरकार के डिनोटिफाइ करने वाले फैसले के खिलाफ बीजेपी न्यायालय में जाने पर कर सकती है विचार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश सरकार के डिनोटिफाइ करने वाले फैसले के खिलाफ बीजेपी न्यायालय में जाने पर कर सकती है विचार
himachalpolitical

प्रदेश सरकार के डिनोटिफाइ करने वाले फैसले के खिलाफ बीजेपी न्यायालय में जाने पर कर सकती है विचार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/18 at 11:20 AM
Share

बंगाणा: चन्द्रिका- प्रदेश कांग्रेस सरकार के संस्थानों को डिनोटिफाइ करने वाले फैसले के खिलाफ भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाकर ,इसे राज्यपाल को सौंपेगा। यहीं नहीं इस फैसले के विरोध में भाजपा न्यायालय में जाने पर भी विचार कर सकती है।

कुटलैहड़ बीजेपी की बैठक में साधा प्रदेश सरकार पर निशाना

भाजपा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर ने अम्बेडकर भवन थानाकलां में आयोजित कुटलैहड़ भाजपा की बैठक में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महज दो महीने में ही बुरी तरह फ्लॉप होकर रह गई है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ भाजपा मंडल जल्द ही प्रदेश सरकार के संस्थानों को डिनोटिफाइ करने वाले निर्णयों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाएगी । यदि फिर भी प्रदेश सरकार इस निर्णय को वापस लेकर संस्थानों को नहीं खोलती है तो इसके खिलाफ न्यायालय में जाने पर भी विचार किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मार्च के महीने में उनके नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा । जिसमें मण्डल से पांच सहयोगी उनके साथ इस अभियान को चलाएंगे।

गारंटियां बनी कांग्रेस सरकार की गले की फांस

वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस पर झूठ परोसकर जनता को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द ही कांग्रेस की गारंटियों का पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन गारंटियों के दम पर कांग्रेस सत्तासीन हुई थी ,वही गारंटियां सरकार के गले की फांस बनकर रह गयी हैं।

कुटलैहड़ के विधायक पर लगाए ये आरोप

वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ के नवनिर्वाचित विधायक को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे अपनी राजनीति चमकाने के लिए स्कूल प्रशासन पर उनके कार्यक्रम करवाने का जो दबाव बना रहे हैं, वह तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि द्वारा परीक्षाओं के समय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और वे इसकी कड़ी निंदा करते हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बड़ी बड़ी बातें करने वाले वर्तमान विधायक से जनता को वैसे तो कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन पिछले साल पूर्व में ठेकेदार रहते हुए वर्तमान विधायक ने जो बंगाणा-हटली-शान्तला व अम्बेहड़ा-जोल दो सड़कों का घटिया निर्माण किया था वे उसे ही एक साल में सुधार लें तो बहुत बड़ी बात होगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कुटलैहड़ के लंबित विषयों जैसे लठियानी-मंदली पुल, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डेयरी बसाल, SIRD लमलेहड़ी के लिए वे जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे ।

TAGGED: Bangana BJP meeting
Chandrika February 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन पुलिस SIU टीम ने युवक के कमरे से 9.03 ग्राम चिट्टा किया बरामद
Next Article कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की नसीहत बीजेपी की आलोचनाओं को ना दें तरजीह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?