Dharamshala,Rahul chawla(TSN)-विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम केवल कम आबादी वाले स्थानों पर जाकर गारंटियों को पूरा करने की घोषणाएं कर रहे हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का सबसे बड़ा राजस्व स्रोत एक्साइज और टैक्सेशन विभाग भी सरकार की नीतियों के कारण घाटे में चल रहा है।
प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हो चुकी है.उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है.प्रेस वार्ता के दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा कांगड़ा जिले के साथ विकास कार्यों में जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे 15 अगस्त हो या 15 अप्रैल,केवल कम आबादी वाले स्थानों पर जाकर गारंटियों को पूरा करने की घोषणाएं कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का सबसे बड़ा राजस्व स्रोत एक्साइज और टैक्सेशन विभाग भी सरकार की नीतियों के कारण घाटे में चल रहा है।
सुधीर शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शराब के ठेके टेंडर प्रक्रिया के बावजूद नहीं बिके हैं क्या अब मिल्कफेड, वन विभाग या नगर निगम शराब के ठेके चलाएंगे? यह सब वित्तीय कुप्रबंधन का स्पष्ट प्रमाण है-जेपी नड्डा की प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में तीन स्थानों पर मेडिकल डिवाइस पार्क स्वीकृत किए गए थे, जिसमें हिमाचल प्रदेश भी शामिल था लेकिन 300 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को यह कहकर वापस कर दिया गया कि उसकी जमीन की कीमत प्रोजेक्ट लागत से अधिक है ऐसे में निवेशक हिमाचल में क्यों निवेश करेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को नगर संयोजक में शामिल करने के लिए कई अधिसूचनाएं जारी की हैं, लेकिन इससे ग्रामीण जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही पेंशन, तो सरकार इतनी बड़ी-बड़ी घोषणाएं कैसे कर रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से प्राप्त विभिन्न मदों के फंड को डायवर्ट कर वेतन और पेंशन वितरित की जा रही है, जो एक बड़े वित्तीय घोटाले का संकेत है विमल नेगी मामले में सरकार को घेरते हुए उन्होंने इसकी सीबीआई जांच की मांग की साथ ही नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा.
