Mandi,Dharamveer(TSN)-आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम मंडी ने अपने आय के स्रोत बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। नगर निगम की सोमवार को हुई बैठक में हाउस ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि खोखा मार्केट में स्थित करीब 85 खोखों की री-ऑक्शन की जाएगी।अब ये खोखे मार्केट कीमत पर आवंटित किए जाएंगे,जिससे निगम को राजस्व में इजाफा होने की उम्मीद है।
मात्र 50 रुपये मासिक किराए पर चल रहे अधिकांश खोखे
नगर निगम की बैठक में मेयर,पार्षदों और अधिकारियों ने भाग लिया और आगामी विकास कार्यों के साथ-साथ निगम की आय बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। मेयर वीरेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में निगम के पास पंजीकृत करीब 85 खोखे हैं,जिनमें से अधिकांश मात्र 50 रुपये प्रतिमाह किराए पर चल रहे हैं।चौंकाने वाली बात यह है कि यह मामूली किराया भी निगम को समय पर प्राप्त नहीं हो रहा है।
मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि,”इन खोखों के लंबे समय से एग्रीमेंट रीन्यू नहीं हुए हैं, जिससे निगम को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।अब हाउस ने तय किया है कि इनकी री-ऑक्शन मार्केट कीमत पर की जाएगी, ताकि निगम की आर्थिक स्थिति सुधरे।वहीं मेयर ने पुराने खोखा धारकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी बकाया देनदारियां निगम को जमा करवाएं,अन्यथा उन्हें भी री-ऑक्शन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
शराब ठेकों से किया था इंकार
गौरतलब है कि इससे पहले नगर निगम मंडी को सरकार की ओर से शराब के ठेके चलाने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन निगम ने आर्थिक मजबूरियों का हवाला देते हुए इसे चलाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद सरकार ने इन ठेकों के संचालन की जिम्मेदारी खाद्य आपूर्ति निगम को दे दी है। लंबित है।
