अरविंदर सिंह,हमीरपुर: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और भाजपा सांसदों और विधायकों को चाहिए कि हिमाचल प्रदेश के हकों को जल्द दिलवाने में प्रदेश सरकार की मदद करें। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के सेरा विश्राम गृह में पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रेस्ट हाउस में आए हुए प्रतिनिधियों व लोगों की समस्याओं को भी सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला ऊना जिला के चिंतपूर्णी के लिए रवाना हो गया ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में की पत्रकार वार्ता के दौरान चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी पर दिए गए बयान कि भाजपा मांगों का समर्थन करती है लेकिन प्रदेश सरकार का समर्थन नहीं करती पर पलट+वार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के हकों की लड़ा+ई लड़ने को तैयार है और इसके लिए भाजपा के नेताओं को भी आगे आना चाहिए ।
हरियाणा की ओर से विभिन्न परियोजनाओं से पानी मांगे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से केशु बांध, रेणुका परियोजना सहित अन्य योजनाओं से अतिरिक्त पानी की मांग पर बातचीत की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर सभी पहलुओं पर चर्चा कर रही हैं।
वहीं विधानसभा से पारित लोकतंत्र पहरी की पेंशन बंद करने व सुख आश्रय योजना पर अभी तक राज्यपाल की स्वीकृति प्रदान नहीं करने के चलते सरकार व राज्यपाल के बीच टकरार के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि राज्यपाल के पास सभी विधेयक भेजे जाते हैं और उम्मीद जताई हैं कि जल्द ही इस पर स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी।
