संजीव महाजन,नूरपुर: नगरोटा सूरियां लंज सड़क मार्ग इन दिनों वाहन चालकों के लिए अच्छी खासी परेशानी बन गया हैं। इस सड़क पर राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हैं। नगरोटा सूरियां लंज सड़क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से वाहन फंस रहे हैं। नगरोटा सूरियां के साथ लगते गलुआ में सिविल सप्लाई गोदाम के सामने विभाग ने जल निकासी के लिए नाली निकाल दी थी। बारिश से मिट्टी नाली में गिरने के कारण गोदाम के सामने सड़क के बीच दलदल जैसे हालात बन गए हैं।
नगरोटा सूरियां से यह सड़क टांडा हॉस्पिटल के लिए भी जाती हैं जिस कारण लोगों को अपने दोपहिया वाहनो से टांडा हॉस्पिटल भी जाना हो तो यह रास्ता ही दुर्घटना का कारण बन रहा हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से बरसात के मौसम में नालियां बनाई गई पर नालियों की मिट्टी सारी रोड के ऊपर आ गई और जिस कारण रोड पर गाड़ियां से चलना तो मुश्किल था किंतु अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हैं।
हालात यह हैं की मिट्टी की फिसलन ज्यादा हो चुकी है ऐसे में अगर लोक निर्माण विभाग को पानी का निकास करना ही था तो बरसात से पहले ही कर दिया होता जिससे आज इस सड़क मार्ग के ऐसे हालात ना बनते।
जब लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरुण गुलेरिया से बात हुई तो उन्होंने बताया कि लोगों की पानी इकट्ठा होने की शिकायत पर लोगों के अनुरोध पर जेसीबी लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मौजूदा जगह पर पत्थर डालकर सड़क को दुरुस्त करने के आदेश दे दिए गए हैं ओर बहुत जल्द सड़क पर कीचड़ में तब्दील हो चुकी मिट्टी को हटा दिया जाएगा।
