By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 12 जून को नूरपुर के दौरे पर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 12 जून को नूरपुर के दौरे पर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
himachalpolitical

12 जून को नूरपुर के दौरे पर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/09 at 3:48 PM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर: 12 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नूरपुर दौरे पर आएंगे। उनके इस दौरे को लेकर तैयारियां बीजेपी की ओर से पूरी की जा रही हैं। शुक्रवार को इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल  नूरपुर दौरे पर पहुंचे।  यहां उन्होंने जेपी नड्डा के नूरपुर दौरे की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा बैठक की। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जून को नूरपुर आएंगे जहां वो संगठनात्मक जिला नूरपुर के कार्यालय का उद्धघाटन करेंगे और साथ ही जसूर में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 9 वर्ष में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबी हटाओ का नारा देकर सत्ता में आई थी लेकिन वो मात्र नारे तक ही सीमित रही, लेकिन 2014 में जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्तासीन हुई तो 9 वर्ष में उसने गरीबों को मुख्यधारा में लाने का काम किया।उन्होंने कहा कि चाहे 48 करोड़ लोगों को जनधन योजना से जोड़ना हो,11.50 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराना हो,साढ़े तीन करोड़ पक्के मकान बनाने हो या फिर 80 करोड़ जनता को ढाई वर्ष तक कॅरोना काल मे 5 किलो मुफ्त राशन देना हो,यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबों को मुख्यधारा में लाकर देश के विकास में भागीदार बनाने
 की सोच का परिणाम हैं।
उन्होंने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में उभरा हैं। उन्होंने कहा कि जहां 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान पर थी वहीं आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा हैं। डॉ बिंदल ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो ऐसे नेता है जो विदेशों में जाकर देश को अपमानित करने वाले वक्तव्य देते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है जिसमें वो लाखों विशिष्ट परिवारों के घरों में पहुंच कर केंद्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता तीसरी बार भाजपा सरकार पर विश्वास जताते हुए उसे पुनः सत्तासीन करेगी। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, पूर्व वनमंत्री राकेश पठानिया,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा,स्थानीय विधायक रणबीर सिंह निक्का सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।
TAGGED: BJP, Dr. Rajeev Bindal, jp nadda, nurpur, Preparations, president, stock, visit
admin June 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सेवारत कर्मचारी को ट्रांसफर का डर दिखा कांग्रेस में किया जा रहा शामिल-बीजेपी विधायक
Next Article बढ़ाई जाएगी बमसन लगबालती पेयजल योजना की क्षमता,38 करोड़ की लागत से होगी अपडेशन, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?