अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश की सबसे हाईटेक बमसन लगबालती पेयजल स्कीम को अब सेकंड फेस में और ज्यादा बेहतर किया जाएगा। इसके लिए 38 करोड की एक और अपडेटेड स्कीम मंज़ूर हुई हैं। इस योजना के बनने से दर्जनों गांवों को पानी की किल्लत से जहां छुटकारा मिलेगा वहीं मौजूदा स्कीम के ऊपर से भी सप्लाई का लोड कम हो जाएगा और इसे अगले कुछ और दशकों तक बेहतर ढंग से सप्लाई के लिए चलाया जा सकेगा।
जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि 38 करोड की एक नई पेयजल स्कीम मंजूर हुई है जिसका टेंडर अवार्ड कर दिया गया हैं इसे मार्च 2024 तक बनाने का टारगेट रखा गया हैं।
वर्ष 2007 में बमसन लगबालती पेयजल स्कीम पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा क्षेत्र में बनाई गई थी, जिससे लगभग 80 पंचायतो में दशकों से पानी की किल्लत को दूर किया गया । प्रदेश की पहली पूरी तरह से ऑटोमेटिक चलने वाली इस स्कीम के तहत पानी के सोर्स से लेकर पानी के भंडारण टैंक तक सप्लाई की जाती हैं । विभाग ने 65 लाख लीटर पानी लिफ्ट किए जाने का टारगेट वर्ष 2035 तक रखा गया था लेकिन पानी की बढ़ती जरूरत के चलते अब इस स्कीम से एक करोड़ 7 लाख लीटर से ज्यादा पानी लिफ्ट किया जा चुका हैं। क्षेत्र में बढ़ते पानी की आपूर्ति और क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं में पानी की क्षमता कम होने के कारण जल शक्ति विभाग ने केंद्र सरकार से योजना के लोड को कम करने के लिए करोड़ों रुपए की नई स्कीम मंजूर की गई हैं।
जल शक्ति विभाग हमीरपुर सर्कल के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि 38 करोड की एक नई स्कीम मंजूर हुई है जिसका टेंडर अवार्ड कर दिया गया हैं। इसे मार्च 2024 तक बनाने का टारगेट रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि नई स्कीम के बनने से पुरानी स्क्रीन पर सप्लाई को लेकर जो लोड बढ़ गया है था उसे कम हो जाएगा और लोगों को पानी की बेहतर सुविधा मिल पाएगी।
