संजु चौधरी,शिमला(TSN): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश भर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाता हैं। इसी कड़ी में रविवार को 1 अक्टूबर को पूरे हिमाचल प्रदेश और देश भर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं। इसके तहत सभी बूथ स्तर पर सभी स्थानों में स्वच्छता अभियान के विशेष कार्यक्रम चल रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि यह महात्मा गांधी की उच्च सोच थी, जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आगे ले जा रहे हैं। इस दिवस का सभी की दिनचर्या में विशेष स्थान हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार 2 अक्टूबर को खादी दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। हम सभी से आह्वान करते हैं कि भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता बड़ी संख्या में इस दिन पर खादी के उत्पाद खरीदने का उत्तम कार्य करें। खादी हमारी संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं और यह वोकल फॉर लोकल की दृष्टि से भी बड़ा महत्व रखती हैं। खादी खरीदने से लोकल कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता हैं।
वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा की ओर से इस दिन प्रत्येक मंडल में स्वच्छता के 6412 कार्यक्रम चलाए गए और अनेकों संस्थाओं ने इस उत्तम कार्य में जुड़कर स्वच्छता अभियान को चमकाने का कार्य किया ।
