बीबीएन : जगत सिंह (TSN)- बरोटीवाला के अटल कुंज कालुझंडा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में एक महिला प्रोफ़ेसर द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। जिला पुलिस के बददी पुलिस द्वारा महिला थाना बददी के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रथम वर्ष की छात्रा ने यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर पर छात्रा का न्युड़ हालत में वीडियो बनाकर शारीरिक उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने महिला प्रोफेसर पर आरोप लगाया कि उसे अकेले कमरे में बुलाकर उसे न्यूड़ कर उसका वीडियो बनाने के साथ-साथ उसके गुप्त अंगों पर हाथ लगाती थी और उक्त प्रोफेसर ने उसके तीन बार इस तरह न्युड़ हालत में वीडियो भी बनाए। पीडि़त छात्रा ने इसकी शिकायत संबंधित यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को भी दी,लेकिन कोई कार्रवाई न होने के बाद पुलिस में शिकायत दी।
वहीं डीएसपी बददी प्रियांक गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला पुलिस थाना बददी में पीडि़त छात्रा के ब्यान पर महिला प्रोफेसर के खिलाफ शारीरिक उत्पीडन का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 354, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
