Hamirpur, Arvind-बिहार में राहुल गांधी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के दौरे को प्रदेश में आई आपदा और जान-माल के नुक़सान से जोड़कर भाजपा नेताओं द्वारा की गई बयानबाज़ी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा नेताओं को स्मरण रखना चाहिए कि प्रदेश में आपदा के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया मंच से तक पीड़ितों के लिए संवेदना और सहानुभूति के दो शब्द कहना भी ज़रूरी नहीं समझा।उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश के भाजपा सांसदों ने, पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी—लेकिन उसका क्या निष्कर्ष निकला, यह भाजपा स्पष्ट करे।प्रेम कौशल ने राहुल गांधी द्वारा आपदा राहत कोष में पाँच करोड़ रुपये देने की सराहना करते हुए कहा कि यह हिमाचल और हिमाचलवासियों के प्रति उनके सरोकार और संवेदनशीलता का परिचायक है।उन्होंने भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि संकट और आपदा के अवसर पर राजनीति करने की बजाय संवेदनशीलता और सकारात्मकता का परिचय दें.
