By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा डूबता जहाज कांग्रेस में हो रहे भाजपा नेता शामिल – राजेंद्र राणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा डूबता जहाज कांग्रेस में हो रहे भाजपा नेता शामिल – राजेंद्र राणा
himachalpolitical

भाजपा डूबता जहाज कांग्रेस में हो रहे भाजपा नेता शामिल – राजेंद्र राणा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/27 at 7:54 AM
Share

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे है। वहीं अब भाजपा द्वारा कांग्रेस के कई नेताओं के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस इसे मुंगेरीलाल के सपने बता रही है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने जारी बयान में कहा है कि भाजपा के जहाज में इतने छेद हो चुके हैं कि यह डूबने से पहले अब हिचकोले खा रहा है और यही वजह है कि अब इस डूबते जहाज में कोई सवार चढ़ना नहीं चाहता।

राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेता आए दिन यह दावे कर रहे हैं कि कांग्रेस के लोग भाजपा के संपर्क में हैं और उनके यह दावे मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह हैं क्योंकि कोई भी समझदार व्यक्ति अब इस डूबते जहाज में सवार होने का जोखिम क्यों लेना चाहेगा।

राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा से अपना कुनबा तो संभल नहीं रहा और कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ देने से प्रदेश में भाजपा को करारे झटके लग रहे हैं। उन्होंने कहा जिस तरह किसानों, बागवानो, कर्मचारियों , पेंशनरो, आउटसोर्स कर्मियों व मजदूरों सहित समाज के हर वर्ग के साथ भाजपा ने वादा करके बादे पूरे नही किये है , उससे जनता में गुस्सा चरम सीमा पर है। प्रदेश में 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल प्रदेश की जनता का गुस्सा देख ही चुका है और सत्ता में रहते हुए भी भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता आए दिन यह राग अलाप रहे हैं कि प्रदेश में इस बार रिवाज बदलेंगे और सरकार रिपीट करेंगे लेकिन ऐसे नेताओं को खुशफहमी में नहीं रहना चाहिए क्योंकि प्रदेश की जनता रिवाज नहीं बल्कि सरकार बदलने वाली है ।

उन्होंने कहा प्रदेश में जगह-जगह होर्डिंग टांग देने से भाजपा को कुछ नहीं मिलने वाला क्योंकि भाजपा के जहाज में अब इतने छेद हो चुके हैं कि इसी साल होने वाले चुनाव में जनता के गुस्से की सुनामी भाजपा के जहाज को डुबो देगी।

राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट और संगठित है तथा कांग्रेस के कार्यक्रमों में जिस तरह जनता उमड़ रही है, उससे दीवार पर लिखी इबारत साफ पढ़ी जा सकती है कि प्रदेश में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस का सत्ता में लौटना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के डूबते हुए जहाज में कांग्रेस का कोई नेता सवार होने वाला नहीं है और कांग्रेस के जो चंद लोग आम आदमी पार्टी में भी गए थे, वह भी अब पछता रहे हैं और पार्टी में वापस लौटने के लिए छटपटा रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं द्वारा यह दावे करना हास्यास्पद है कि कांग्रेस के कुछ लोग उनके संपर्क में हैं।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मनाली विधानसभा में 3 करोड़ की लागत से बनेगी तीन सब्जी मंडियां, शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन
Next Article 29 जुलाई को नाहन में लगेगा रोजगार मेला, 53 कम्पनियां होगी शामिल, 2400 युवाओं को मिलेगा रोजगार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?