नाहन: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के पास रोजगार का सुनहरा अवसर है। 29 जुलाई को नाहन में रोजगार मेले का आयोजन किया जा था है । एर्स रोजगार मेले में 53 कंपनियां शामिल होंगीं ओर युवाओं को अपनी कंपनियों के लिए चयनित करेंगीं। इस मेले में 2400 बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार मिलेगा। डीसी सिरमौर की युवाओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या युवा रोजगार मेले में भाग लें।
डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आयोजित होने वाले इस मौके से युवाओं के पास रोजगार हासिल करने का बेहतर मौका है। उन्होंने बताया कि आईटीआई नाहन के परिसर में रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें 53 पंजीकृत कंपनियां यहां करीब 2400 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएगीं। उन्होंने जिला के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा आगे आकर इस रोजगार मेले में भाग ले औऱ रोजगार प्राप्त करें । उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रदेश सरकार में उर्जा मंत्री चौधरी सुखराम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे ।
