शिमला:चन्द्रिका (TSN)-जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने पांवटा साहिब क्षेत्र के निहालगढ़ में हुए गोली*बारी की वार*दात को लेकर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि देवभूमि के नाम से विख्यात शांतिप्रिय राज्य हिमाचल में इस प्रकार की घटनाएं बहुत चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की व्यवस्था परिवर्तन के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है ।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रशासन पर सुक्खू सरकार की ढीली पकड़ के कारण अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरेआम लोगों पर गोलियां चलाई जा रही है और आम जनता डर के साए मेंजी रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजधानी शिमला के माल रोड पर सरेआम युवक की ह*त्या के बाद पांवटा साहिब के निहालगढ़ में गोलीबारी की वारदात ने सुक्खू सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। मेलाराम शर्मा ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि गोलीबारी में संलिप्त सभी दोषियों को शीघ्र पड़कर सलाखों के पीछे डाला जाए ताकि डर के साए में जी रहे ग्रामीण राहत की सांस ले सके।
