ज्वाली:राशपाल(TSN)-मिनी हरिद्वार जवाली में आज बैसाख संक्रांति को हजारों की संख्या में दूरदराज से पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। मिनी हरिद्वार जवाली में सुबह चार बजे ही श्रद्धालु वाहनों के माध्यम से पहुंचने शुरू हो गए और नहाने का क्रम जारी हो गया।
पुलिस ने भी सुरक्षा की लिहाज से मोर्चा संभाल लिया और महिला पुलिस कर्मियों को मिनी हरिद्वार के समीप व पुल पर तैनात कर दिया। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवान डटे रहे। किसी भी वाहन को सड़क के बीच या किनारे पर खड़ा नहीं होने दिया गया। देहर पुल के दोनों तरफ बनाए गए पार्किंग स्थलों में ही वाहनों को खड़ा करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग व अग्निशमन विभाग भी मुस्तैद रहा।
