भाजपा प्रदेश कार्यसमिति ने मंगलवार को ओम पैलेस रैत में कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल शर्मा की अगुवाई में मनाया गया। इस मौके पर मुख्याथिति के रूप में शहीद संजीवन राणा की धर्मपत्नी पिंकी राणा उपस्थित
रही। कार्यक्रम में आई हुई वीरांगनाओं ओर सैनिकों को भाजपा नेता कमल शर्मा ने सम्मानित किया।
इस मौके पर शहीद कमल की धर्मपत्नी विंता चौधरी कुसम लता राणा कप्तान पुरषोत्तम शर्मा , सूबेदार पवन जी सूबेदार तरसेम पठानिय , नेवी से रिटायर राजेश राणा, नेवी से रिटायर गन्धर्व पठानिया , सूबेदार कन्हैया लाल, सूबेदार करनैल राणा, बलविंदर पठानिया, सी एल डोगरा, निर्मल राणा, प्रकाश चौधरी ,सरूप सिंह ,प्रभात चंद शर्मा, नंदलाल शर्मा, राकेश अबरोल, रविंदर कुमार, टेक चंद कटोच, सूबेदार जोगिंद्र सहित कई अन्य सैनिक शामिल हुए।
