कुल्लू: अपने पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मंगलवार को रीगन महिला मंडल जाणा ने जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर के नेतृत्व में बरनोट गांव के समीप देवदार के 500 पौधे रोपे।
इस अवसर पर अरुणा ठाकुर ने कहा कि मौजूदा समय में महिलाओं को आगे आकर आने वाली पीढ़ी के लिए, उनके बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं व प्रबुद्ध जनता से पर्यावरण को बचाने की अपील की। इस मौके पर सहायक अरण्य पाल कुल्लू मनोज कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी अक्षय राणा, वन खंड अधिकारी राजीव कुमार, वनरक्षक विकास कुमार, महिला मण्डल प्रधान सीता देवी, उप प्रधान बेगी देवी, सचिव नैना ठाकुर एवम मुख्य सलाहकार रेवती देवी, जोहमी देवी और सावित्री देवी सहित समस्त महिला मंडल सदस्या भी मौजूद रहे ।
सहायक अरण्य पाल कुल्लू मनोज कुमार ने कहा कि पिछले 3 से 5 वर्षों में रीगन महिला मंडल जाणा व क्षेत्र की महिलाओं ने विभाग के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है । उन्होंने यह आशा भी व्यक्त की है कि रीगन महिला मंडल आने वाले सालों में भी पर्यावरण के लिए कार्य करता रहेगा । महिला मंडल की प्रधान सीता देवी ने कहा है कि नगर वन परिक्षेत्र में विभाग बहुत सारे सराहनीय कार्य कर रहा है ।
