बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)-बिलासपुर जिला भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्थान व् मध्य प्रदेश में मिली जीत का जश्न विजय रैली निकाल कर मनाया गया। इस दौरान पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में जमकर पटाखे फोड़े, इसके बाद वहां से चलकर मार्किट से होते हुए गुरुद्वारा मार्किट में लडू बांटकर कार्यकर्तओं को इस जीत की बधाई दी ।इस मौके पर विधायक रणधीर शर्मा झंडूत्ता के विधायक जीत राम कटवाल। सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यायन जिला भाजपा के महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यायन ने कहा कि देश ने कांग्रेस समेत इंडी गठबन्धन के झूठ को नकार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास पर मुहर लगा दी है। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों से यह साफ है कि देश में प्रधानमंत्री का नाम ही एक मात्र गारंटी है। नरेंद्र मोदी का नाम विकास की गारंटी है भ्रष्टाचार पर प्रचार की गारंटी हैं गरीबी उन्मूलन की गारंटी है ।उन्होंने देश से किए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि 2024 के लोक सभा चुनावों में देश पिछली बार से भी बड़े बहुमत के साथ सेवा का अवसर देने जा रही है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एव् भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सभी कार्यकर्तों की और से बधाई दी ।
