गुलशन धनोहा, देहरा(TSN): देहरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी जीत के बाद जश्न मनाया। जगह जगह कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाच रहे हैं और लड्डू भी बांट रहे हैं। वहीं देहरा में भी पूर्व मंत्री रमेश धवाला कार्यकर्ताओं संग ढोल की थाप पर नाचे। पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने कहा कि यह जीत पीएम मोदी और कार्यकर्ताओं की जीत है। धवाला ने कहा कि देश में सिर्फ एक गारंटी है सिर्फ मोदी की गारंटी। बाकी कांग्रेस की सभी गारंटियां फेल हैं। धवाला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जनता पीएम मोदी की झोली में डालेगी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री रमेश धवाला भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। धवाला ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और हम इस विश्वास को कायम रखने के लिए काम करेंगे। धवाला ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अपने भार से ही गिरने वाली है। अभी एक साल होने को है और इनके सिर्फ तीन मंत्री ही बने हैं।धवाला ने कहा कि हम 2024 लोकसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर बीजेपी मंडल देहरा के अध्यक्ष निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष महिंद्र गुर्जर, पूर्व निदेशक विवेक पठानिया, अनिल ठाकुर, अनुसूचित मोर्चा बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमल नैन डोगरा, सुशील शर्मा, पूर्व बीसीसी जगदीश, पवन चौधरी, रविंद्र सूद, नगर परिषद देहरा पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, पाइसा प्रधान चुनी लाल, बीजेपी मंडल महासचिव रणजीत गुलेरिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
